बुलन्दशहर

गणेश चतुर्थी पर हुआ विशाल भंडारा 

पंच दिवसीय गणेश चतुर्थी अनुष्ठान का हुआ भव्य समापन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर परिसर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। हवन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने आहूतियां दीं। विशाल भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद  ग्रहण किया।

कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट प्रहलाद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी शीतल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू कराया था। भृगु आश्रम अनूपशहर से पधारे आचार्य शिवदत्त भारद्वाज के सानिध्य में विद्वान आचार्य रुप किशोर पाठक सोमेश शास्त्री पवन शास्त्री एवं अवनीश भारद्वाज ने सवा लाख गणेश गायत्री मंत्र जाप किया। सोमवार को सुबह गणेश पूजन कर हवन किया गया जिसमें मुख्य यजमान प्रहलाद शर्मा एडवोकेट शीतल शर्मा दिनेश शर्मा नीता शर्मा नरेंद्र शर्मा ,विभा शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने आहूतियां दीं। आरती भोग और कन्या भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंक्ति बद्व बैठकर पूरी सब्जी लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री, प्रधानाचार्य डा सुधीर कुमार डॉ विनोद कुमार अग्रवाल, दुलीचंद सैनी, योगेश कुमार अग्रवाल ,शशांक, बौबी शर्मा, मोहित कुमार मिक्की, कोमित अग्रवाल ललित कुमार मनीष सिंघल दीपक अग्रवाल जयप्रकाश गुप्ता जगदीश प्रसाद, मयंक अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!