पिस्टल की बट मारकर युवक का सिर फोड़ा
मामला दर्ज आधा दर्जन आरोपियों की तलाश सरगर्मी से सभी फरार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कबड्डी टूर्नामेंट देख रहे एक युवक को घेर कर आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने पिस्टल की बट सिर में दे मारी जिसके चलते युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपियों को तलाशा सभी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस सरगर्मी से फरार नामजदों को तलाश रही है।
गांव दलपतपुर मुक्तेश्वरा में दिन रात चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट देखने गांव राजगढ़ी निवासी रोहित पुत्र जयवीर सिंह गया हुआ था। टूर्नामेंट देखने गांव वाले बड़ी संख्या में जमा थे। लगभग तीन बजे रात में गांव राजगढ़ी के ही आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने सिर में तमंचे की बट मारकर रोहित को बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को तलाशा सभी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






