बुलन्दशहर

बसपा के कैडर कैंप में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर 

बहुजन समाज के लिए निरन्तर प्रयास करने का आव्हान 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )बसपा का कैडर कैंप मौहल्ला तालमनगर में मंगलवार को चौपाल पर आयोजित किया गया। कैंप में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने जनसंपर्क बढ़ाने और बहुजन समाज के हितों के लिए निरन्तर प्रयास करने का आव्हान किया।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार आयोजित कैडर कैंप में कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अनूपशहर विधानसभा अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। अवसरवादी राजनीति से ऊपर उठकर बसपा सर्व समाज की हितैषी और शुभचिंतक है। वर्तमान में अधिकांश राजनैतिक दल जातिवाद को बढ़ावा देने और अपने हित साधने में जुटे हुए हैं लेकिन बसपा सर्वसमाज के हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव नजदीक हैं पूरी ताकत से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लीजिए। प्रदेश की जनता जातिवाद अवसरवाद और समाज विभाजन की राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है । इस सब से आजिज आकर प्रदेश की जनता बहिन जी के आदर्श शासन को याद कर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने को आतुर हो चुकी है। प्रदेश की आगामी सरकार बसपा की होगी और बहिन कुमारी मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री होंगी।

कैंप की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद ने की तथा संचालन उपाध्यक्ष बिजेंद्र गौतम ने किया। विधानसभा अनूपशहर प्रभारी विनोद कुमार, महासचिव नरेश कुमार नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद ने भी अपने विचार रखे।

ज़ुबैर कुरैशी, प्रेमसिंह जितेंद्र कुमार विरांशु सागर,सागर कुमार अमर सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!