ग्रेटर नोएडा

NSS GBU यूनिट-2 द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समय पर जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय यूनिट-2 द्वारा शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक GIMS Hospital, Greater Noida के निरंतर सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन लतीफपुर, ग्रेटर नोएडा में किया गया |

शिविर में प्रतिभागियों को कैंसर के लक्षण, जोखिम कारक, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई तथा आवश्यक स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. भास्वती बनर्जी, फैकल्टी मेंटर डॉ. ललिता मेहरा एवं NSS प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। NSS स्वयंसेवकों ने पंजीकरण एवं शिविर के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से “जागरूकता, समय पर जांच और स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!