अपराध

मनचला कर रहा था युवती का मानसिक व शारीरिक शोषण ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने की एन सी आर में रिपोर्ट दर्ज 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक एक युवती को राह चलते परेशान करता आ रहा था। आरोप है कि युवती के घर में घुसकर युवती और उसके भाई के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए भाग निकला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मामला एन सी आर में दर्ज कर जांच शुरू की‌ है। नामजद आरोपी फरार है।

गांव मैथना जगतपुर निवासी एक युवती जो कि बुलंदशहर स्थित एक फाइनेंस गोल्ड लोन कंपनी में कार्यरत है ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि गांव का एक युवक बुलंदशहर आते जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। साथ ही विडियो फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक और मानसिक शोषण करता आ रहा है। 3अक्टूबर की रात नौ बजे उसने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मा

डंडों से उसके साथ और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों को आते देख आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपी अर्जुन शर्मा पुत्र ओमदत्त उर्फ ओम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की‌ है। नामजद आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!