गौतम बुद्ध नगर के किसानों को दिल्ली जाने से रोका,किसान नेताओं ने जताया आक्रोश

दनकौर:भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर दिल्ली जा रहे किसानों को आज पुलिस प्रशासन द्वारा गांव चपरगढ़ और यमुना एक्सप्रेसवे टोल पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।
इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दिल्ली कूच के लिए निकले थे। पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया जिस पर किसानों ओर पुलिस में हुई नोक झोंक धक्का मुकखी और किसान टोल प्लाजा पर ही बैठ गए वहीं पुलिस प्रशासन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे
राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा “किसानों को दिल्ली जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर दिल्ली जा रहे थे, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए थी, न कि उन्हें रोकना चाहिए।”_
जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि”जब तक किसानों मजदूर युवाओं को इंसाफ नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। देश का हर किसान मजदूर युवा इस लड़ाई में एकजुट है। हर व्यक्ति वोट चोरी का विरोध कर रहा है हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं, और तेज होगा।”
दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में चपरगढ़ टोल पर ही किसानों का धरना जारी रहेगा और आगे की रणनीति चौधरी राकेश टिकैत जी के निर्देश पर तय की जाएगी।
मौके पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






