बुलन्दशहर

लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना-प्रदर्शन 

सी एम ओ की काम पर लौटने की अपील को ठुकराया ,12अक्टूबर को होगा लखनऊ कूच

औरंगाबाद( बुलंदशहर)सी एम ओ कार्यालय पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने धरने पर बैठे संविदा कर्मियों को धरना प्रदर्शन समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की। लेकिन अपील को ठुकराते हुए प्रदर्शन कारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर जनपद बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर समान काम समान वेतन एवं नियमितिकरण की मांग को लेकर शुक्रवार से शुरू धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कर काम पर वापस लौट आने की अपील की। लेकिन जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार से प्रदेश पदाधिकारियों की वार्ता चल रही है। उनके निदेशानुसार अगला कदम उठाया जाएगा। साथ ही बताया कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 12अक्टूबर का प्रस्तावित लखनऊ का कार्यक्रम यथावत जारी रहेगा।

धरने को डॉ तहसीन रज़ा डॉ योगेश कुमार डॉ आशीष शर्मा डॉ संतोष गुप्ता बीपीएम जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, डॉ विनीत भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया। विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से आये 342 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!