दनकौर डायट में चल रहे दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

दनकौर:राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दनकौर , गौतमबुद्ध नगर में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य श्री अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम -2026 (9/10/2026-10/10/2026 ) का भव्य समापन हुआ | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला कृषि अधिकारी श्री अम्बा प्रकाश शर्मा,श्री सुधीर कुमार वरिष्ठ प्रभिधिक ,श्री यतीश कुमार शर्मा अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन /वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी श्री अभिषेक गुप्ता,सहायक लेखाधिकारी, श्री नरेंद्र ,कृषि विभाग गौतमबुद्धनगर, उपस्थित रहे, 
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खाद, उर्वरक, फसलों के चयन , प्रति हेक्टेयर कृषि,40 केजी की मात्रा में बीजों का उपयोग ही क्यों?,पेस्टीसाइड,उन्नत कृषि तकनीकों , किचेन गार्डन स्कीम, रेड-येलो – ग्रीन पेस्टिसाइड,नवाचारों तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे अन्न श्री आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा भी जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्टॉल लगाए गए | आस पास के किसान भाई बहन ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया | इस प्रदर्शनी में श्रीमती अर्चना पाण्डे(प्राथमिक स्तर), श्रीमती स्मृति (उच्च प्राथमिक स्तर), श्री हरेन्द्र भाटी (माध्यमिक स्तर) प्रशिक्षु मोनिका , डायट प्रवक्ता सुश्री दीक्षा को ग्रीन गुरु अवॉर्ड से सम्मानित किया गया | उच्च प्राथमिक विद्यालय डाढा , दनकौर से हया और सिमरन बच्चियों की धरती मां पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति सभी को जागरूक किया | इस कार्यक्रम में नोडल रीना भारतीय,श्री संदीप कुमार, , श्री भूपेन्द्र, श्री भोला,सुश्री दीक्षा,श्री धनराज सिंह तथा अन्य सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे| कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दे कर किया गया |






