श्रीराम लीला के मंचन पर हुआ ताड़का वध

जहांगीरपुर: कस्बे में श्री रामायण मेला समिति जहांगीरपुर के तत्वावधान में रामलीला मंचन का कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है। रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म, महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन और ताड़का वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम और महर्षि विश्वामित्र से जुड़े प्रसंगों के साथ ताड़का वध की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। मंचन के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंगों से परिचित कराया गया।इस अवसर पर श्री रामायण मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरल, योगेश शर्मा सरल, मूलचंद शर्मा, रोहित अग्रवाल, मुकुल भारद्वाज, राजू प्रजापति, जतिन कुमार, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि दर्शक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर कष्णा वत्स






