दनकौर

करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिखा खून से पत्र

जहांगीरपुर : दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे करणी सेना के आंदोलन को सरकार की अनदेखी को देखते हुए करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जादौन ने अपने खून से भारत सरकार के राष्ट्रपति महोदय के नाम पत्र लिखा। जिसमें चले आ रहे आरक्षण के कानून को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया।वही इस अनदेखी को देखते हुए प्रदेश सचिव विकास पंडित ने अपने काफिले के साथ दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे जातिगत आरक्षण हटाओ आंदोलन में भाग लेने के लिए कमर कस ली और संघठन के पदाधिकारियों को एकत्रित होकर जंतर मंतर चलने का आग्रह किया।जिसका स्थानीय पुलिस को पता लगते हैं घर पर ही नजर बंद कर दिया गया जिससे उनके साथियों का जोश ठंडा पड़ गया। आंदोलन में जा रहे मोहित जादौन, शिवम पंडित, मनीष जादौन शिवकुमार आकाश भारद्वाज आदि कार्य करता शामिल थे।

रिपोर्टर कृष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!