बुलन्दशहर
अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह में प्रधान गजराज सिंह कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल
निकुंज हाल बुलंदशहर में हुआ था आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान सुरजावली गजराज सिंह लोधी के नेतृत्व में रविवार को बुलंदशहर निकुंज हाल में पहुंच कर श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित किया गया था। वक्ताओं ने राममंदिर निर्माण में अशोक सिंघल की उत्कृष्ट भूमिका और सहयोग पर प्रकाश डाला और बताया कि राममंदिर आंदोलन में कितना संघर्ष किया गया था,

अतर सिंह भगत जी, चंद्र पाल सिंह लोधी केहर सिंह राजपाल सिंह लोधी कलवा लोधी वीर सिंह लोधी आदि दर्जनों लोग उनके साथ मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






