बुलन्दशहर

प्रेम, उल्लास ,सौहार्द एवं दीपों की ज्योति से सजा दीपावली मिलन समारोह

बुलंदशहर:बुलंदशहर भारत विकास परिषद गौरव शाखा द्वारा होटल शेल्टन में दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश जी के आगे दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

इसके पश्चात सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया।

मनीष मांगलिक द्वारा पंच त्योहारों धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन एवं भैय्या दूज का ऐतिहासिक महत्व समझाया, गीत-संगीत, नृत्य और हँसी-मजाक से पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा।

विभिन्न कार्यक्रमों में दीप सज्जा युगल गेम सज्जा आदि रहे,मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक संजय गोयल ने किया। रंगा रंग कार्यक्रमों का संचालन पूनम मांगलिक रेनू तायल मानसी गर्ग सीमा गर्ग द्वारा किया गया,

यह समारोह केवल मिलन का अवसर ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम अपनत्व एकता और संगठन की आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ करने का सुंदर माध्यम बना विजय गर्ग अध्यक्ष, के डी गुप्ता सचिव,दुष्यन्त मांगलिक कोषाध्यक्ष, मानसी गर्ग आदि परिषद के सभी लोग उपस्थित रहे

सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट एवं सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया व शाखा द्वारा सभी सदस्यों को स्नेहपूर्वक दीपावली उपहार भेंट किए गए।

रिपोर्ट – संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!