बुलन्दशहर

औरंगाबाद में देसी शराब पर धड़ल्ले से ओवररेटिंग 

आबकारी टीम ने ग्राहकों की शिकायत पर नहीं दिया कोई ध्यान पैसे बनाए चलते, बने ग्राहक बोले योगी सरकार हाय हाय

औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद कस्बे में देसी शराब के ठेकों पर जमकर ओवर रेटिंग की जा रही है। ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आबकारी टीम भी ओवर रेटिंग की शिकायतों को अनसुनी कर चलती बनी। गुस्साये ग्राहकों ने योगी सरकार हाय हाय कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बुधवार की शाम मेरठ व बुलंदशहर की संयुक्त आबकारी टीम ने औरंगाबाद कस्बे में देसी शराब के ठेकों पर आक्समिक छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक मेरठ योगेश कुमार गुप्ता और बुलंदशहर आबकारी निरीक्षक अजय सिंह ने टीम के साथ देसी शराब के ठेके पर जांच शुरू की। जांच टीम के सम्मुख अनेक ग्राहकों ने शराब पर अंकित मूल्य से अधिक रकम वसूली करने की शिकायत की। हैरत की बात यह रही कि आबकारी टीम ने ग्राहकों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। जानकार सूत्रों का कहना है कि दीपावली की मिठाई के नाम पर अवैध वसूली करके टीम चलती बनी। जांच अधिकारी ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

अनेक ग्राहकों ने योगी सरकार हाय हाय करके अपना आक्रोश व्यक्त किया,जिला आबकारी डी ओ ने मीटिंग में व्यस्त होने की बात कही।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!