बुलन्दशहर

के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम

पुलिस ने महिलाओं को किया सुरक्षा और अधिकारियों के प्रति जागरूक

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में मंगलवार को पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक अर्पित ठाकुर एवं प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने बताया कि नारी शक्ति को आत्मरक्षा हेतु स्वयं भी जागरूक रहने की जरूरत है। हर छोटी-बड़ी बात को अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों की जानकारी में लायें तथा अन्यान्य का हर स्तर पर विरोध करें।

पुलिस उप निरीक्षक भावना चौधरी ने बेड टच , महिला हेल्पलाइन नंबर महिला कल्याणकारी योजनाओं आदि की विस्तार से जानकारी दी। तथा महिला हैल्पलाइन किस परिस्थिति में कैसे मदद हासिल करें को समझाया।

पुलिस टीम ने साइबर फाड साइबर क्राइम की जानकारी दी और बचने के तौर तरीके बताए।

इस अवसर पर तमाम स्टाफ एवं बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!