दनकौर

किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की हुई आपातकालीन बैठक

दनकौर:आज गांव अट्टा गुजरान में संयुक्त किसान मोर्चा की एक मीटिंग आहूत हुई  इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ,जय जवान जय किसान, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत , अखिल भारतीय किसान सभा,सिस्टम सुधार संगठन, भारतीय किसान एकता,किसान एकता महासंघ,भारतीय किसान परिषद, भारतीय किसान यूनियन भानू,भारतीय किसान यूनियन अखंड भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति,  भारतीय किसान यूनियन अजगर , किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा , किसान एकता महासंघ , भारतीय किसान यूनियन मंच,भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत सहित लगभग 30 संगठन मौजूद रहे।

पंचायत में निर्णय लिया गया की पुलिस की बर्बरता तथा भय के माहौल को तुरंत समाप्त किया जाए साथ ही साथ जो किसान और किसान नेता जेल में बंद है उन्हें तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाए और एक सद्भावपूर्ण माहौल तैयार किया जाए जिससे वार्ता और संवाद का माहौल तैयार हो सके। लोकतंत्र के सभी पक्षों के अधिकार सुरक्षित किए जाएं क्योंकि धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

इस पंचायत के माध्यम से सभी को यह भी अवगत कराना चाहते हैं की संयुक्त किसान मोर्चा पहले की तरह आज भी एकजुट है और इस घटनाक्रम के बाद और ज्यादा मजबूत और अपने हक लेने के लिए तत्पर है।

शासन प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने की स्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा दोबारा कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए विवश होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!