शिक्षण संस्थान

बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपना परचम लहराया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2026 का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई

दनकौर:बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपना परचम लहराया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2026 का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।

कक्षा 10 का परिणाम:कुल छात्र: 147,उत्तीर्ण: 145,उत्तीर्ण प्रतिशत: 99%

कक्षा 12 का परिणाम:कुल छात्र: 207,उत्तीर्ण: 195,उत्तीर्ण प्रतिशत: 95%

कक्षा 10 में विद्यालय में प्रथम स्थान पर राखी 83%, द्वितीय स्थान पर रोनित अत्री 82%, तृतीय स्थान पर विधि 82%रही।

वही कक्षा 12 में प्रथम स्थान पर अनु 81%,द्वितीय स्थान पर श्वेता 78%और तृतीय स्थान पर रोहित 76%रहे।

विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के मेहनती छात्रों, समर्पित शिक्षकों एवं मार्गदर्शक अभिभावकों को दिया।

विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने भी सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह परिणाम आने वाले वर्षों में भी उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करने की प्रेरणा देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!