बुलन्दशहर

बुलंदशहर प्रशासन ने संदिग्ध बोगस कीटनाशक निर्माता के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की

बुलंदशहर ( उत्तर प्रदेश)बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय में 03 जून 2026 को बोगस कीटनाशकों के कथित निर्माण एवं बिक्री के संबंध में प्रस्तुत एक शिकायत के आधार पर कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई है। यह शिकायत किसानों के कल्याण हेतु कार्यरत गैर-सरकारी संगठन एग्रीवेंटेज इनिशिएटिव (Agrivantage Initiative) के माध्यम से बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित गोपालपुर में संचालित एग्रो इंडिया क्रॉप साइंस नामक कीटनाशक निर्माण इकाई के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने उक्त निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में “ट्रिसम” (Trisum) नामक उत्पाद के लगभग 650 खाली पैकेट तथा लगभग 1700 किलोग्राम कच्चा माल (jiska labrl ke hisab se Technical Name: 2,4-D Sodium Salt 44% + Metribuzin 35% + Pyrazosulfuron Ethyl 1.0% WDG yeh hai) पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई पैकेजिंग सामग्री एवं कच्चा माल वर्तमान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनकी विस्तृत जांच की जा रही है,

यह मामला नियामक एजेंसियों और किसान समुदाय दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। जांच के केंद्र में मौजूद प्रमुख मुद्दों में से एक ट्रिसम उत्पाद के लेबल पर उल्लिखित तकनीकी (Technical) है। उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार, उत्पाद पर उल्लेखित तकनीकी यूपीएल (UPL) की पेटेंट संरक्षित तकनीक से संबंधित है। यदि जांच में यह दावा सही पाया जाता है, तो यह बौद्धिक संपदा अधिकारों (Intellectual Property Rights) के संभावित उल्लंघन का मामला हो सकता है। दूसरी ओर, यदि निर्माता को उक्त तकनीक के उपयोग की अनुमति प्राप्त नहीं है, तो किसानों को गुमराह करने के उद्देश्य से भ्रामक दावे किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों का प्रभाव केवल ब्रांड या पेटेंट उल्लंघन तक सीमित नहीं होता। किसान किसी भी फसल सुरक्षा उत्पाद को उसके लेबल पर अंकित सक्रिय तत्वों (Active Ingredients) और प्रभावकारिता संबंधी दावों के आधार पर खरीदते हैं। यदि किसी उत्पाद में वे तकनीकी तत्व या उनकी मात्रा मौजूद नहीं है, जिनका दावा लेबल पर किया गया है,

रिपोर्टर- नीतिन सोनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!