
ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बजरंग इंटरनेशनल स्कूल में लेफ्टिनेंट श्री बद्री प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-13 में पहले मैच में एसपी यादव क्रिकेट अकैडमी ने पावर पैंथर अकैडमी को 129 रन से हरा दिया।
पावर पैंथर्स अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपी यादव क्रिकेट अकैडमी ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 308 का स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाज रौनक ने 92 गेंद में 19 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 129 रन की पारी खेली और धनंजय ने 69 गेंद में 19 चौके के साथ 103 रन बनाए। पावर पैंथर्स अकैडमी के गेंदबाज अद्विक यादव और वृहान ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछे करने उतरी पॉवर पैंथर अकैडमी 38 ओवर में 179 पर सिमट गई। बल्लेबाज सिद्धांत ने 59 गेंद 7 चौके के साथ 45 और सूर्यांश 78 गेंद में 5 चौके और 1 छके की मदद से 42 रन बनाए। एसपी यादव क्रिकेट अकैडमी के गेंदबाज अयान और स्पर्श ने 2-2 विकेट लिए।






