बुलन्दशहर

गांधी शास्त्री जयंती पर नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

बच्चों ने दिये सारगर्भित व्याख्यान 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह आयोजित किया गया। ध्वजारोहण कर महान आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने की जोरदार वकालत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट व प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में बहुमूल्य योगदान दिया वहीं लालबहादुर शास्त्री ने जय-जवान जय किसान के नारे को साकार किया।देश में हरित क्रांति और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए अथक प्रयास किया।

उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने महात्मा गांधी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और बताया कि महापुरुषों की जयंती केवल उन्हें समरण करने का अवसर मात्र नहीं बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा लेने का दिन होता है। उन्होने बच्चों को अनुशासन सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता के साथ राष्ट्र हित मे योगदान देने का आव्हान किया।

बच्चों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्श, और राष्ट्रीय हित में किए गए कार्यों पर जोरदार व्याख्यान दिए।

लोकेश वर्मा नेहा गर्ग हिमांशी गर्ग अंशु गोयल ललिता चौधरी बबीता सिंह पंकज कुमार रश्मि शर्मा आकाश डांगुर अवनी अग्रवाल आकाश भटनागर अंशिता भटनागर आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!