बुलन्दशहर

पूर्व चेयरमैन वर्तमान नामित सभासद को भाई सहित गुंडा एक्ट में किया निरूद्ध

राजकुमार लोधी ने लगाया राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कार्रवाई करने का आरोप

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बा औरंगाबाद के चेयरमैन रहे ,शासन द्वारा वर्तमान नगर पंचायत में नामित सभासद राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी एवं उनके भाई सतीश लोधी के खिलाफ थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दूसरी ओर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ राजनैतिक षड्यंत्र के तहत कार्रवाई कराने और उनका राजनीतिक कैरियर खत्म कराने की गरज से मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
मामले में अहम तथ्य यह है कि हाल फिलहाल के विगत वर्षों में राजू लोधी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। शासन की सिफारिश पर महामहिम राज्यपाल ने राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी को औरंगाबाद नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सभासद मनोनीत किया था।
ज्वलंत प्रश्न यह उठता है कि यदि राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने योग्य व्यक्ति थे तो शासन प्रशासन उस समय कहां सो रहा था जब उसकी सिफारिश पर महामहिम राज्यपाल महोदय उनको नगर पंचायत औरंगाबाद में नामित सभासद मनोनीत कर रहे थे?
प्रकरण में राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी का आरोप यह है कि चूंकि उन्होने विधानसभा चुनाव हेतु चुनावी टिकट की मांग की और जन प्रतिनिधि को उनकी लोकप्रियता रास नहीं आई जिसके चलते उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कराई गई है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!