बुलन्दशहर

माही बनी एक दिन के लिए अस्पताल अधीक्षक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

औरंगाबाद (बुलंदशहर )स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर मिशन शक्ति कार्यक्रम फेस 5 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लखावटी की कक्षा आठ की छात्रा माही पुत्री रमेश चंद्र को एक दिन के लिए अस्पताल अधीक्षक की कुर्सी सौंप दी गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने बताया कि आधुनिक युग समानता का है। आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बल्कि उससे भी आगे बढ़कर कुछ कर सकने की छमता रखती है। नारी सशक्तिकरण अभियान प्रदेश और केंद्र सरकारों द्वारा हर स्तर पर चलाये जा रहे हैं जिससे नारी शक्ति को जागरूक किया जा सके।

चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं का जीवन पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला होता है। पीढ़ियों का निर्माण महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। नारी की सामर्थ्य, शिक्षा, और कौशल, परिवार समाज और देश का भविष्य तय करता है। महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक होने से देश और समाज का विकास संभव है।

कुमारी माही ने अपने एक दिनी दायित्व को बखूबी निभाया और अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित कर दिखाया इस अवसर पर तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!