ग्राम कठेहरा (गौतम बुद्ध नगर) से शिव श्रद्धालुओं का पवित्र गंगोत्री–गोमुख कांवड़ यात्रा हेतु भव्य प्रस्थान

ग्रेटर नोएडा:ग्राम कठेहरा से 16 शिव भक्तों श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था आज भगवान शिव की असीम कृपा एवं माँ गंगा के आशीर्वाद के साथ पवित्र गंगोत्री–गोमुख कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना करके बोल बम शिव -पार्वती जयकारों के घोष से भगवा ही भगवा वेशभूषा में सभी भोले शिव मंदिर में परिक्रमा का आयोजन किया गया, जिसमें भोलो के साथ ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सभी कांवड़ियों की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस पावन यात्रा में गौमुख-गंगोत्री कावड़ यात्रा के कैलाश भाटी (गुरु जी) के नेतृत्व में भाजपा उपाध्यक्ष दादरी देहात मंडल मनीष भाटी बी.डी.सी,मनोज भाटी, पवन भाटी, प्रदीप बी.डी.सी,नरेंद्र भाटी, शोभित भाटी,दीपांशु भाटी,भोलू भाटी,सागर भाटी,बबलू भाटी, प्रदीप भाटी,सुनील भाटी ,दीपांशु गुर्जर,सरवन ठेकेदार,मनोज हुँन सहित अनेक शिवभक्त श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु दिनांक 29 जुलाई 2026 को पैदल यात्रा गोमुख -गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का कठेहरा शिव मंदिर में 11 अगस्त2026 जलाभिषेक करेंगे।
ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं “हर हर महादेव” तथा “बोल बम” के जयघोष के साथ भव्य स्वागत एवं विदाई की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव एवं माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे तथा यह यात्रा समाज में धार्मिक आस्था, भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश देती रहे।






