जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य पदस्थापना समारोह 2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा :जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को भव्य पदस्थापना समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना था।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गुरदीप सिंह रहे। विद्यालय परिवार द्वारा उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राधाकृष्णन, विवेकानंद, टैगोर एवं टेरेसा सदन के विद्यार्थी नेतृत्व मंडल के सदस्यों को उनके दायित्वों के लिए सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।



समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी गीतों, भारतीय नृत्य तथा पाश्चात्य नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसमें नवनियुक्त विद्यार्थी नेताओं ने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय के गौरव एवं मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया। अंत में प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल के आशीर्वचन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।






