बुलन्दशहर

पुलिस का मानवीय चेहरा, हारे थके कावंड़ियों को फ्रूटी,शीतल जल सेवा कर किया गदगद

औरंगाबाद( बुलंदशहर )सुरक्षा के साथ सेवा। यह है औरंगाबाद पुलिस का मानवीय चेहरा। गंतव्य की ओर बढ रहे हारे थके कावंड़ियों को फ्रूटी और शीतल जल पिला कर गदगद कर दिया लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा ने। पुलिस के इस मानवीय रुख की सर्वत्र सराहना हो रही है।

एक ओर जहां पुलिस पर तमाम तरह से सताने उत्पीड़न करने जैसे आरोप लगते रहते हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस के मानवीय रुख और सुरक्षा के साथ सेवा भाव की ओर शायद ही कभी किसी का ध्यान जाता हो। औरंगाबाद थाना अंतर्गत लखावटी पुलिस चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा ने हारे थके कावंड़ियों को अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढते देखा तो उन्हें उनकी पीड़ा का आभास हो चला। उन्होने तत्काल अपने खर्चे पर फ्रूटी और शीतल जल मंगाया और लग गये कावंड़ियों की सेवा में। उन्होने उनका हालचाल पूछा और किसी भी समस्या में सहयोग करने का प्रस्ताव किया और विनम्र भाव से फ्रूटी और शीतल जल पिला कर उन्हें गर्मी और उमस से राहत दिलाने का भरसक प्रयास किया ‌ कांस्टेबल सुमित कुमार ने उनके इस नेक काम में भरपूर सहयोग किया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस के इस सेवा और समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!