बुलन्दशहर

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके ताले लखनऊ में धरना प्रदर्शन जारी 

जनपद के 1129 कर्मचारी लखनऊ धरने में शामिल 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)एन एच एम संविदा कर्मियों की हड़ताल से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो चली हैं। अनेक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटक गये हैं। जनपद से 1129 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी लखनऊ इको गार्डन में धरने पर बैठे हुए हैं।

लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के धरने प्रदर्शन का मंगलवार को दूसरा दिन था। स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न होने के चलते जनपद के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं अथवा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद हैं। मरीजों की जांच उपचार दवा वितरण का काम ठप्प हो गया है।

इस धरने में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा विशेषज्ञ एम बी बी एस, और आयुष चिकित्सक,टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारियों लैब असिस्टेंट, ए एन एम,सी एच ओ, स्टाफ नर्स,एस टी एस,डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रबंधन कर्मचारी,बीपी एम बीसीपी एम स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण टीम सदस्य नेत्र परीक्षण करने वाले और फार्मेसिस्ट आदि शामिल हैं।

हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो जाने से मरीजों को बाहर जांच कराने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलंदशहर डॉ टेकेंद्र सिंह ने बुलंदशहर के हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचकर काम पर लौटने का आग्रह किया लेकिन हड़ताली कर्मचारियों के। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि दो सूत्रीय मांगों नियमितिकरण और समान कार्य समान वेतन पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म हो सकती है उससे पहले नहीं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!