बुलन्दशहर

मोबाइल हैल्थ केयर यूनिट जुटी है मनोयोग से कांवड़ सेवा में 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी की टीम ने किया कांवड़ियों का उपचार 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी की मोबाइल हैल्थ केयर यूनिट कांवड़ तीर्थ यात्रियों की सेवा सुश्रुषा में मनोयोग पूर्वक जुटी हुई है। युनिट के सदस्य राह चलते कांवड़ियों को आवश्यकता अनुसार दवायें तथा उपचार मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं,

मंगलवार को मैडिकल आफिसर डॉ तहसीन रज़ा ने स्टेट हाइवे स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज के सामने पलवल हरियाणा के दो कावंड़ियों को सड़क किनारे बैठे देख उनके पैरों की मरहम पट्टी की तथा आवश्यक दवाएं दी। उन्होने बताया कि मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट लगातार 24 घंटे सड़क पर मौजूद रहकर कांवड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।

कांवड़ यात्रा पूरी होने तक हेल्थ केयर यूनिट लगातार कावंड़ियों की सेवा में अपडेट रहेगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!