अपराध

दो बच्चों की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 

अरसे बाद पति आया था गांव में उसे सोता छोड़कर दवा लेने जाने के बहाने हुई फुर्र

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता अपने पति और दो बच्चों को को सोता छोड़कर दवा लेने के बहाने फुर्र हो गई। काफी तलाशने के बाबजूद महिला का कोई सुराग नहीं लगा। पति ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की संभावना जताते हुए अपनी पत्नी को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

थाना क्षेत्र के गांव ईलना के एक युवक की शादी वर्ष 2021में नया गांव चांदपुर कोतवाली देहात बुलंदशहर से हुई थी। शादी के बाद एक लड़का और लड़की को जन्म दिया। पति हिमाचल प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गया हुआ था। बुधवार को दोपहर पति हिमाचल प्रदेश से गांव वापस आया था। नहा धोकर खाना खाने के बाद वह सो गया। उठा तो पता चला कि पत्नी घर पर बच्चों को छोड़कर दवा लेने की बात कह कर चली गई है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा। गांव के सभी चिकित्सकों ने पूछताछ में बताया कि महिला दवा लेने आई ही नहीं है। मायके वालों ने भी उसके आने से इंकार कर दिया। पति ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि विवाहिता लगभग एक वर्ष पूर्व इमलिया के पास एक कोल फैक्ट्री में काम करने जाती थी वहीं पर कार्यरत एक युवक से उसके प्रेम संबंध बन गये थे। पति सोनू ने उस युवक पर अपनी पत्नी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का संदेह जताया है। महिला की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!