वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

दनकौर: नमामि भारतम- वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज पूर्ण वन्दे मातरम् का एक साथ सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल दनकौर में कार्यक्रम आयोजित हआ, कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे से गायन हुआ,
प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि वन्दे मातरम् के इस पावन गायन कार्यक्रम की अध्यक्ष कुमेश व मुख्य वक्ता संदीप मांगलिक रहे मुख्य अतिथि बब्बू रहे 122 भैया बहिनों ने भी एक साथ मिलकर वन्दे मातरम् का गायन किया, मुख्य वक्ता संदीप मांगलिक ने वन्दे मातरम् के बारे में विस्तार से बताया कि उस समय देश के लिए जरूरत थी एक जनजागरण के सूत्र कि जो कि वन्दे मातरम् एक जन आंदोलन का सूत्र बना
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि देश को उस समय एक जन जागरण प्रेरणाप्रद सूत्र धार की जरूरत थी जो कि वन्दे मातरम् बन गया अध्यक्ष कुमेश ने सभी भैया बहिनों को आशीर्वचन दिया कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया
इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार शर्मा , श्री मति नीतू सिंह, कु बंशी , कु भावना , कु वंशिका , भैया ललन आदि भी शामिल हुए






