‘नमामि भारतम्’ के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम् गायन से गूंजा विद्यालय परिसर

दनकौर:आज बिशंभर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक संपूर्ण वंदेमातरम गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम का संयोजन आचार्य हरिओम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा साक्षी, विशेषज्ञ संजय दीक्षित तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं आचार्यों का उत्साहवर्धन किया।

सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के संपूर्ण गायन के दौरान विद्यार्थियों, आचार्यों एवं कर्मचारियों में अद्भुत उत्साह दिखाई दिया। राष्ट्रगीत के स्वरों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान ,ओंकार सिंह, भास्कर सैनी, अरविंद सिंह, धर्मवीर सिंह, यशवीर नागर, गौरव सिंह,पवन ठाकुर, रामवीर सिंह, सौरभ शर्मा,अरूण नागर, करमवीर नागर, दिव्य प्रकाश, रूबी चौधरी, ज्योति शर्मा, भावना शर्मा, सुनीता शर्मा, अंशु नागर, वर्षा शर्मा, क्लर्क राहुल राजपूत, गोपाल गोयल एवं कर्मचारी गौरव शर्मा, योगेश शर्मा, धर्मपाल सिंह, मंजुला व अभिभावक बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र मलिक, उदय चौधरी आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।






