गाजियाबाद

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर किया उत्साहवर्धन

गाजियाबाद:आज भारतीय जनता पार्टी गाज़ियाबाद महानगर के उपाध्यक्ष  भानु सिसोदिया  के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर  से मुलाकात कर सम्मान किया, इस अवसर पर उन्होंने सभी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

खोड़ा मकनपुर मंडल द्वारा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) के अंतर्गत 1600 से अधिक प्रमाणपत्र बनवाकर गाज़ियाबाद महानगर के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर  क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!