दनकौर

किसान एकता संघ ने कृषि उत्पादन मंडी समिति दनकौर पर दिया धरना कल होगी महापंचायत

दनकौर :आज किसान एकता संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजकीय धान क्रय केंद्र दनकौर मंडी पर किसानो के धान न तुलवाये जाने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज नागर के नेतृत्व में धरना शुरू किया। अनाज मंडी में सरकारी धान केंद्र पर किसानों का धान पिछले 15 दिनों से पडा हुआ है। जिसकी तुलाई नहीं की जा रही है। सरकारी मंडी इंस्पेक्टर किसानों के धान को नहीं ले रहे हैं। जिससे खुले में किसान का धान पड़ा हुआ है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता किसान एकता संघ मंडी कार्यालय धरने से नहीं उठेगा।कल अनाज मंडी पर 10 बजे पंचायत होगी।

इस मौके पर देशराज नागर, जोरा भाटी,पं प्रमोद शर्मा, विक्रम नागर, पप्पे नागर वाहिद भाटी , जेपी नागर,महेश , हासिम,अनिल नागर, हेमराज बीडीसी, गोलू प्रधान, आदि लोग मौजूद रहे,

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!