बुलन्दशहर

स्वामी परमदेव महाराज के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह 

बुलंदशहर:जनपद बुलंदशहर के कृष्ण नगर में स्थित प्रभु श्री बालाजी महाराज के दिव्य धाम बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज के जन्मदिन के अवसर पर बालाजी दरबार के पावन प्रांगण में सुंदरकांड पाठ, संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं श्रम व सेवायोजन विभाग में अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं सनातन प्रेमियों ने पहुंचकर अपनी आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की तथा धर्म लाभ उठाया। स्वामी परमदेव महाराज ने बताया कि सभी सनातनियों को जातिवाद में ना बंट कर, धर्म व सनातन के प्रति निरन्तर एकजुट होकर अलख जगाये रखनी होगी।

इस अवसर पर श्योपाल सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस), पूर्व राज्यमंत्री रणवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणवीर सिंह सिरोही, राष्टीय अध्यक्ष किसान यूनियन धर्मेंद्र सिंह, चंद्र भूषण मित्तल(ब्यूरो चीफ, दैनिक पीड़ित मानव), संजय गोयाल( जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार संघ), जे पी गुप्ता, व्यापारी नेता-प्रियतम कुमार प्रेम, रवींद्र गोयल मीनू, राजेश गुप्ता, युगल गोस्वामी, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष संजीव शर्मा, समाजसेवी- शिवा विजय,भरत गौड, ब्रजेश गर्ग, तनुज सनातनी सभासद सुनील शर्मा, शरद साईं भाजपा नेत्री- पूजा गुप्ता, कुसुम सैनी, मनजू सिंह आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!