ग्रेटर नोएडा
बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-मुकुल गोयल

ग्रेटर नोएडा:रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में दनकौर स्थित जन कल्याण वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए संस्था द्वारा 1 वाशिंग मशीन, व 6 कूलर दिए गए । 
वृद्धाश्रम में पुरुष व महिलाएँ मिलाकर लगभग 75 बुजुर्ग रह रहें है । जिनकी जरुरतमंद के लिए यह सामान दिया गया ।
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने इस नेक कार्य के लिए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और किए गए कार्य की सराहना की ।
मुकुल गोयल , शुभम सिंघल , आलोक गोयल , कपिल गर्ग , मनु जिंदल , अनूप वर्मा , पदमा वर्मा , कपिल शर्मा , तरंग तायल , शुभम गोयल , राकेश शर्मा , नरेश मित्तल , नवीन चिकारा , आदि सदस्य उपस्थित रहे ।






