ग्रेटर नोएडा

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विश्व धरोहर दिवस पर आयोजित सभा में छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: आज जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर एक सभा में कक्षा 1 के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धरोहर के महत्व पर कविता, नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की।

छात्रों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए वीडियो भी दिखाए गए। वीडियो के माध्यम से बच्चों ने भारत के प्रसिद्ध स्मारकों, ऐतिहासिक स्थलों और उनकी विशेषताओं को समझा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए धरोहर के संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि धरोहर हमारी पहचान है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!