शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभा यात्रा 24 अक्टूबर को निकलेगी स्नेह गार्डन से
सभी मतभेदों को भुलाकर एक मत होकर हुआ निर्णय,सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे

कुछ चंद बाहरी लोगों के इशारे पर कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे दो स्थानीय अधिकारियों की कार्य शैली से अवगत कराएंगे उच्च अधिकारियों को, कार्यक्रम में यदि कोई व्यवधान पैदा होता है तो ये होंगे जिम्मेदार
अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर ने अपने कुल देवता शिरोमणि श्री अग्रसेन महाराज जी का पूजन कर मनाया जन्मोत्सव, सैकड़ो अग्र बंधु बने इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी
दनकौर: कस्बा दनकौर में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर( रजि ०)गौतम बुद्ध नगर परिवार ने 11 अक्टूबर दिन शनिवार को किराना मंडी दनकौर में मुकेश गोयल (बबली बजाज की दुकान) पर आयोजित कार्यक्रम में अपने कुल देवता शिरोमणि श्री महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली, साथ-ही प्रसाद भी वितरण किया गया
इस शुभ कार्य में अग्रवाल समाज के सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वह विस्तार से हर बिंदु पर चर्चा करते हुए व पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए सभी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर 15 अक्टूबर के स्थान पर 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दनकौर बाईपास रोड पर स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महिपाल गर्ग के स्नेह गार्डन से धूमधाम के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलने का निर्णय हुआ सभी अग्रवाल बंधु स्नेह गार्डन पर एकत्र होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए शांतिपूर्ण ढग से समाज में अच्छा संदेश देने का कार्य करेंगे,
संस्था के अध्यक्ष महिपाल गर्ग ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि इससे पूर्व प्रतिवर्ष श्री द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण से यह शोभायात्रा निकलती रही है पर विशेष परिस्थितियों के कारण इस वर्ष सभी की सहमति से स्थान परिवर्तन करने का निर्णय लेना पड़ा, हमारा कस्बा शांतिपूर्ण कस्बा रहा है सभी जाति और धर्म के लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए एक दूसरे के कार्यक्रम में पूरा सहयोग करते हैं,
इस कार्यक्रम में महिपाल गर्ग, संदीप गर्ग,दीपक गर्ग, देवेंद्र गोयल ( मुन्ना),वेद प्रकाश तायल, सुधीर सिंघल,प्रमोद सिंघल,राकेश गोयल,पुनीत गोयल,संजीत गोयल,शुभम गोयल,सन्दीप गर्ग,सुधीर सिंघल,सचिन गर्ग,सचिन गोयल,प्रमोद सिंघल,बबलू गर्ग,विकास गर्ग, अंशु गोयल,कमल चौधरी,विमल कुमार गर्ग,वैभव मित्तल,सतीश गर्ग,आलोक गोयल,अजय गोयल,लक्ष्मीनारायण, मुकेश गोयल,आदेश गोयल,संजयगोयल, दीपांशु गोयल,मोनू सिंघल,नीरज गोयल,निशान्त गोयल,सुगन्ध गोयल राघव सिंघल,पुनीत गोयल,मनीष मांगलिक,सुनीत गोयल,गौरव बंसल,विमल गर्ग,कुंज गर्ग,,पुनीत गोयल लाहिया दीपक गर्ग,राहुल हर्ष,,शैलेन्द्र गोविन्द,शुची गोयल ,बाबा मोडिकल, आदि ने उपस्थित लोगों का अपने विचारों से मार्गदर्शन किया,






