बुलन्दशहर

परवाना से भगा ले गया नाबालिग बालिका को उसका प्रेमी ,इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

खानपुर पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर प्रेमी युवक को भेजा जेल 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग बालिका को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। खानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रेमी युगल को 24 घंटे में हापुड़ से बरामद कर लिया। आरोपी युवक को जेल भेज दिया बालिका का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जायेगा।

खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परवाना से मंगलवार की दोपहर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती इंस्टृाग्राम पर हुई थी। बालिका के पिता ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई। खानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी नयी बस्ती गली नं आठ ततारपुर रोड हापुड़ थाना कोतवाली देहात हापुड़ को नाबालिग बालिका सहित बंदी बना लिया। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रितिक कुमार ने बताया कि नाबालिग बालिका को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!