दनकौर
हतेवा गांव मुख्य संपर्क मार्ग नाली टूटी राहगीरों को दुर्घटना की आशंका

बिलासपुर: हतेवा गांव मुख्य मार्ग व नाली जर्जर हालत में होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसकी सूचना ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आजतक सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हतेवा गांव निवासी सोनू शर्मा व नूरमोहम्मद सैफी ने बताया जनवरी में मुख्यमंत्री पोर्टल पर जर्जर हालत में मुख्य संपर्क मार्ग व नाली की शिकायत दर्ज कराई गई थी। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आजतक सुनवाई नहीं हुई।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






