बुलन्दशहर

शिवाली मंडल में सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात 

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) भाजपा शिवाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण मनोयोग पूर्वक सुना। मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मन की बात का प्रसारण सुना। ग्रामीणों ने खेतों में काम करते हुए मोबाइल पर मन की बात सुनी।

बुढाना में मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया शिवाली में सतेंद्र शर्मा मुरसाना में सतवीर प्रधान बंगला पूठरी में सतवीर ठाकुर कुछेजा में सोनू लोधी हजरतपुर में जयवीर चौधरी बालका में प्रधान गजराज सिंह लोधी,डबकोरा में देवेंद्र ठाकुर पौंडरी में सुनील पाल बकौरा में अनीता पायल रसीदपुर में संतपाल अडौली में मनोज प्रधान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!