नेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने महान शिक्षक और दार्शनिक सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धा पूर्वक नमन किया।
प्रमोद कुमार जोशी ने डाक्टर राधा कृष्णन के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक महान शिक्षक और दार्शनिक ही नहीं बल्कि भारतीय शिक्षा परंपरा के ऐसे प्रकाश पुंज थे जिन्होंने शिक्षा को जीवन को दिशा देने वाली शक्ति माना।
उन्होने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल कक्षा तक सीमित नहीं है एक शिक्षक अपने आचरण संस्कार और विचारों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संवारता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति और स्कूली बच्चों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






