नोएडा

भारत विकास परिषद – सेवा शाखा, नोएडा का अधिष्ठापन समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा और पारिवारिक सहभागिता के साथ हुआ सम्पन्न

नोएडा: भारत विकास परिषद – सेवा शाखा, नोएडा का अधिष्ठापन समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा और पारिवारिक सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित शाखा को औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण कराना, वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करना और सेवा के भाव को संगठित कार्य में बदलने का सामूहिक संकल्प लेना था।

महेश बाबू गुप्ता जी, विमल अग्रवाल जी, श्रीमती सुमन गुप्ता जी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का सतत मार्गदर्शन और सान्निध्य कार्यक्रम की विशेष शक्ति रहा।

दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात वंदेमातरम् के माध्यम से राष्ट्रभाव के साथ औपचारिक क्रम आगे बढ़ा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न शाखाओं से पधारे अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

श्रीमती मुक्ता अग्रवाल जी, प्रांतीय महासचिव एवं अधिष्ठापन अधिकारी, द्वारा हमारी सेवा शाखा का अधिष्ठापन एवं शपथ प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। उनके मार्गदर्शन में नवगठित शाखा ने औपचारिक रूप से अपने दायित्व ग्रहण किए।

अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सेवा शाखा की सोच, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सेवा को वास्तविक सामाजिक कार्य में बदलने की प्रतिबद्धता साझा की गई।

कवित बंसल जी, प्रांतीय अध्यक्ष, ने नवगठित सेवा शाखा को उत्साहवर्धक शब्दों से प्रेरित किया। अन्य वरिष्ठजनों नेभी संगठन, निरंतरता, अनुशासन और सेवा के व्यावहारिक स्वरूप पर मार्गदर्शन दिया।

कोर समूह, सदस्यों और परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को ऊर्जा दी। उपस्थित न हो सकने वाले सदस्यों नेभी विभिन्न तैयारियों में सहयोग किया।

इस आयोजन की सफलता का सबसे बड़ा आधार टीम वर्क रहा। कोर समूह के प्रत्येक सदस्य ने अपनी भूमिका से आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली और छोटे से छोटे कार्य को भी पूरे मन से पूरा किया। सदस्यों की स्वैच्छिक भागीदारी, समय, संसाधन और सहयोग ने यह विश्वास मजबूत किया कि सेवा शाखा आने वाले समय में एक सक्रिय और प्रभावकारी इकाई के रूप में कार्य करेगी।

समाज की वास्तविक आवश्यकताओं पर आधारित सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता देना।

• प्रत्येक सदस्य को उसकी रुचि और क्षमता के अनुसार सक्रिय भूमिका से जोड़ना।

• नियमितता, पारदर्शिता और मापनीय सामाजिक प्रभाव पर ध्यान देना।

• जिला, प्रांत एवं अन्य शाखाओं के साथ समन्वय और अनुभव साझा करते हुए आगे बढ़ना।

• परिवार और युवा सहभागिता के माध्यम से सेवा के संस्कार को व्यापक बनाना

वरिष्ठ नेतृत्व, मार्गदर्शकों, जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों, कोर समूह तथा सेवा शाखा के प्रत्येक सदस्य का हृदय से धन्यवाद। अधिष्ठापन के साथ हमारी औपचारिक शुरुआत हुई है — अब वास्तविक कार्य सेवा के क्षेत्र में जमीन पर करना है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!