जी डी गो गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणेश चतुर्थी का पर्व

ग्रेटर नोएडा:जी डी गो गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा की शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राएँ भजन व नृत्य के साथ सहभागी बने।
पूरे विद्यालय का वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।बच्चों ने गीत, नृत्य और कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगी सजावट और छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सेहगल ने अपने संदेश में कहा कि गणेश जी बुद्धि, समृद्धि और मंगल के देवता हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन में सदैव सकारात्मकता और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आनंद और भक्ति से परिपूर्ण रहा।