ग्रेटर नोएडा

“बिहार स्नेह मिलन समारोह” का भव्य आयोजन कम्युनिटी सेंटर अल्फा 2 में किया गया

यह समारोह आपसी सौहार्द, एकता और सहयोगात्मकता का प्रतीक रहा 

ग्रेटर नोएडा:आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत बिहार एवं पूर्वांचल के प्रभावी और सम्माननीय लोगों के गरिमामयी संगम “बिहार स्नेह मिलन समारोह”का आयोजन कम्युनिटी सेंटर अल्फा 2 में किया गया|

इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मिश्रा ,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एवं सभी पूर्वांचल एवं बिहार के सम्मानित प्रवासियों को सम्बोधित किया| अपने सम्बोधन में आदरणीय शैलेंद्र मिश्रा जी ने आगामी बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विकास एवं प्रगतिशील नीतियों से अवगत कराया| उन्होंने कहा कि आज भारत गिरा सबसे युवा देश है। और देश के विकास में युवाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी तभी भारत दुनिया का सरताज बन सकेगा। आज हमें प्रतिज्ञा लेनी है कि हम सभी ने भारत को फिर से विश्व गुरू बनाना है।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के मंडल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी, बिसरख मंडल के अध्यक्ष मुकेश चौहान, ग्रेटर नोएडा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष सतीश गुलिया, इस कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी, अल्फा -2 आर डब्ल्यूए के पदाधिकारी गण, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील तुगलपुरिया ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल एवं मिथिलांचल छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी गण, राकेश पांडे, राम कुमार मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा, कुलदीप तिवारी, भास्कर तिवारी, विश्वजीत पाठक, वेद प्रकाश द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा से गायत्री तिवारी एवम् उनकी टीम के अन्य सदस्य, पार्टी के पदाधिकारी गण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

रिपोर्ट भगवत प्रसाद शर्मा

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!