बुलन्दशहर

पूर्व प्रधान संजय की गोली मारकर हत्या 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारियों ने लिया मौका-ए-वारदात का जायजा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )दो अज्ञात युवकों ने ग्राम दौलताबाद में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार पूर्व प्रधान संजय सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वो अपने तहेरे भाई के साथ गांव में कुछ लोगों से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। बदमाशों ने गोली कनपटी से सटाकर मारी और पैदल ही फरार हो गए। घायल को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेज दिया। सनसनी खेज हत्याकांड की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित तमाम आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मौके पर एक पिस्टल व तमंचे का 315 बोर का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना से समूचे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान संजय सिंह पुत्र चौधरी बिजेंद्र सिंह अपने तहेरे भाई जितेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार की सांय गांव में कुछ लोगों से बातचीत करने उनके घर गए थे। रात्रि में लगभग दस ग्यारह बजे वो दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से बाहर स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में दो युवकों को संदिग्ध खड़े देख संजय ने बाइक रोक कर टोका तो एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। संजय को गोली मारकर बदमाश पैदल ही चलते बने। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वरुण शर्मा मय पुलिस पार्टी गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,एस पी सिटी शंकर प्रसाद ए एस पी रिजुल कुमार क्षेत्राधिकारी स्याना प्रखर पांडे थाना अगौता बीबीनगर नयी मंडी चौकी खानपुर पुलिस मौके पर पहुंचीं। तथा घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक पिस्टल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। शीध्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!