बुलन्दशहर

जिलाध्यक्ष बने शाकिर मेवाती 

आजाद समाज पार्टी कांशीराम मंडल प्रभारी ने किया मनोनीत 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )साकिर मेवाती को आजाद समाज पार्टी कांशीराम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ज़ोर शोर से स्वागत सत्कार किया। शाकिर मेवाती ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सांसद चंद्र शेखर आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के दिशा-निर्देशन में मेरठ मंडल प्रभारी रमेश हल्दानिया ने शाकिर मेवाती को जिलाध्यक्ष बनाये जाने का मनोनयन पत्र सौंपा।

शाकिर मेवाती के इस मनोनयन पर हर्ष जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर ज़ोरदार स्वागत किया।रहीसुद्दीन अल्वी इमरान मेहताब इरशाद हमीद आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!