बुलन्दशहर

राज तिलक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का भव्य समापन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के राज तिलक के साथ शुक्रवार को रामलीला महोत्सव का भव्य समापन किया गया। राज गद्दी समारोह का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल ने भगवान श्री राम को तिलक लगाकर आरती उतार कर किया।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित रामलीला स्टेज़ पर शुक्रवार को एक पखवाड़े तक चले रामलीला मंचन समारोह का समापन किया गया। चौदह वर्ष के वनवास खत्म करने के उपरांत अयोध्या पहुंचे भगवान श्री राम को अयोध्या का राजा बनाया गया। श्री राम अपने भाईयों लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न, अपनी अर्धांगिनी माता सीता जी के साथ राज गद्दी पर विराजमान हुए। रामभक्त हनुमान जी ने उनकी चरण सेवा की। प्रथम तिलक श्री रामलीला अभिनय मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल ने किया। आरती उतार कर श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कस्बे के गणमान्य लोगों ने भगवान श्री राम का का तिलक किया।

राम लीला स्टेज़ पर श्री श्याम संकीर्तन मंडल के लोकप्रिय स्थानीय गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ संकीर्तन किया ‌। इस अवसर पर पुनीत सिंघल नितिन सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल राजेश गोयल चेतन कंसल लोकेश शर्मा विशाल कंसल राजीव गुप्ता संजीव कुमार सतीश कुमार संजय कुमार टीटू सर्राफ नवीन गोयल दीपक जयप्रकाश नमन अग्रवाल,मनोज गुप्ता कोमित अग्रवाल मंगल सेन शर्मा हरेंद्र लोधी गौरव गोयल शिवम् गर्ग आयुष सिंघल दीपक अग्रवाल दीनू नितिन सिंघल मनीष सिंघल संतोष कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!