जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने दिखाई सामुदायिक सेवा भावना

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने सामुदायिक सेवा की एक मिसाल प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को एक विशेष स्थान पर गए।
इस यात्रा को सार्थक बनाने के लिए विद्यार्थी जरूरतमंद लोगों तथा पशुओं के लिए आवश्यक वस्तुएँ और छोटे उपहार लेकर गए। प्रत्येक विद्यार्थियों के द्वारा ₹100 का सहयोग राशि के रूप में योगदान किया गया है। इस राशि से भोजन एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ खरीदी जाएंगी।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सहयोग, दया और करुणा की भावना का विकास करना है। विद्यालय की कक्षा अध्यापिका ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल समाज में सकारात्मक संदेश फैलाती हैं, बल्कि बच्चों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करती हैं।
इस पुनीत कार्य से जुड़े विद्यार्थी उत्साहित हैं और सेवा के माध्यम से समाज में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।