बुलन्दशहर

बढ़ते हुए प्रदूषण,गिरता हुआ शिक्षा का स्तर एवं फ्लावर बनाने की मांग को लेकर निकलेंगी साइकिल यात्रा

सिकंदराबाद: जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट, सिरोधन कट,जाट चौक पर फ्लाईओवर बनवाने,शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं जौखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए जलवायु प्रदूषण के खिलाफ 15 अक्टूबर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट से जिला अधिकारी बुलंदशहर कार्यालय तक साइकिल यात्रा को सफल बनाने हेतु संगठन के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्रके कांवरा,जीतगढी,नन्दगढी एवं हृदयपुर गांव में बैठक कर ग्रामीणों से आने की अपील की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं प्रेमराज भाटी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट पर पिछले लंबे समय से फ्लावर नहीं बनने की वजह से लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है इन दुर्घटनाओं में अब तक सैकड़ो लोगों की जान जा चुकी हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में लगातार शिक्षा का स्तर गिर रहा है प्राइवेट स्कूलों और अस्पतालों ने दबाकर लूट मचा रखी है। उन्होंने कहा कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रीयों के द्वारा मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करना एवं दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए प्रदूषण से निजात दिलाने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन चार नंबर कट से सिकंदराबाद होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय बुलंदशहर तक साइकिल यात्रा कर प्रदर्शन करेगा।

इस दौरान- चौधरी प्रेमराज भाटी सुशील प्रधान राजकुमार पीलवान विजय प्रधान दया प्रधान झम्मन सिंह उधम सिंह शादी राम अनिल शर्मा मोहकम सिंह कयूम खान शाहनवाज भाटी इस्लाम खान हबीब भाटी डॉ शाहिद बबली ठेकेदार राजवीर महेश फौजी हुक्मपाल चंद्रपाल सूबे सिंह अधाना आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!