बुलन्दशहर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ ए के वर्मा ने किया दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ ए के वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन का शुभारंभ किया। समापन शनिवार को होगा।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपीपी एस सी सदस्य डॉ ए के वर्मा, चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधिष्ठाता डॉ मनीष कुमार पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित प्रगति शील किसान भारत भूषण एवं प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। सम्मेलन संचालक डॉ सिराजुद्दीन ने आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। तथा सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

महाविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण विषय ”स्वास्थ्य उन्मुख कृषि क्षेत्र में चुनौतियां और उनके समाधान” विषयक विचार गोष्ठी में देश भर से आए कृषि विशेषज्ञों शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने अपने सारगर्भित व्याख्यान देते हुए चुनौतियां और उनके समाधान गिनाये। इससे कृषि के भविष्य और स्वास्थ्य उन्मुख नीति निर्माण को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रजेंटेशन किया गया जिसमें प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, पोषक तत्व प्रबंधन, और सतत कृषि प्रणाली जिसे विषयों पर अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत किए गए थे।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार, डॉ के डी वर्मा, डॉ ए के शर्मा, डॉ राम चंद्र, डॉ सचिन कुमार जैन डॉ अजय कुमार डॉ राजपाल सिंह डॉ हरेंद्र सिंह डा प्रमोद कुमार मोर्य डॉ प्रशांत सिंह डॉ आर्गदीप दास सहित तमाम शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा। प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समापन शनिवार को होगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!