बुलन्दशहर

औरंगाबाद में भूमाफियाओं की पौ बारह अब नगर पंचायत की गाटा संख्या 1436 पर अवैध कब्जा शुरू 

राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से किया जा रहा है अवैध कब्जा 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर पंचायत की बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे धड़ल्ले से बेखौफ जारी हैं। पैमाइश में हेर-फेर करने में माहिर राजस्व विभाग के छोटे बड़े अधिकारियों की मिली भगत से कस्बे में भूमाफियाओं की पौ बारह हो रही है,

ताज़ा तरीन मामला नवीन थाना परिसर के पिछवाड़े सूरजपुर टीकरी रोड पर नगर पंचायत की गाटा संख्या 1436 में अवैध कब्जे का प्रकाश में आया है। करोड़ों की इस भूमि पर असरदार भूमाफियाओं ने कुछ दिन पहले अवैध कब्जा करना शुरू किया था। शनिवार को कुछ जागरूक सभासदों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी और राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की। थाना दिवस में मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा रुकवा दिया था।

बुधवार को सैटिंग गैटिंग करके भूमाफियाओं ने उक्त जमीन पर फिर से काम शुरू करा दिया। नगर पंचायत के कुछ सभासदों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओं से संपर्क किया तो टाल मटोल बात कही जाने लगी। लेखपाल नरेश कुमार ने खुद को अवकाश पर बताया। नायब तहसीलदार हेमंत सिंह ने फोन रिसीव करना ही गवारा नहीं समझा। तहसीलदार मनोज कुमार मीटिंग में व्यस्त बताये गये। अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने खुद को लखनऊ में व्यस्त बताया और कहा कि मामला संज्ञान में आया है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। जानकार सूत्रों के अनुसार मामला लेन-देन पर अटका हुआ है। जैसे ही सैटिंग गैटिंग संपन्न हुई अवैध कब्जे को पैमाइश की आड़ में हरी झंडी दिखा दी जायेगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!