ग्रेटर नोएडा

गणना प्रपत्रों का घर-घर वितरण और सत्यापन प्रक्रिया शुरू

“SIR Activity” अभियान पूरे ग्रेटर नोएडा मण्डल के सभी बूथों पर सुचारू एवं प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है

ग्रेटर नोएडा:अभियान के तहत बीएलओ एवं बीएलए-2 टीमें घर-घर जाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित “गणना प्रपत्र” की प्रतियाँ नागरिकों को उपलब्ध करा रही हैं।

इस अभियान के अंतर्गत बीएलओ एवं बीएलए-2 टीमें घर-घर जाकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित “गणना प्रपत्र” की प्रतियाँ आम नागरिकों तक पहुँचा रही हैं। साथ ही, पात्र नागरिकों से प्रपत्र भरवाकर उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखी जा रही है तथा दूसरी प्रति समुचित जाँच-प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित निर्वाचक अधिकारियों को सौंपी जा रही है।

आरंभिक चरण में नए प्रपत्र को समझने में आमजन को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, किन्तु मण्डल के सभी बूथों पर तैनात बीएलओ और बीएलए-2 अधिकारियों ने तत्परता से जनता की सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया।

दोपहर बाद विजिलेंस अधिकारी सुश्री ममता चौधरी (लेखपाल) ने डेल्टा-1 के कम्युनिटी सेंटर पहुँचकर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा 4 दिसंबर 2025 तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएँ।

इस निरीक्षण के दौरान बीएलओ प्रियंका कसाना, श्वेता वर्मा, अवधेश कुमार, सुनील कुमार तथा बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SIR प्रक्रिया के जाँच बिंदुओं के सत्यापन में प्रशासन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। बीएलओ एवं बीएलए-2 टीमें लगातार घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर अभियान को गति प्रदान कर रही हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी दिन-रात मेहनत करते हुए इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जुटे हुए हैं।

जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग से SIR कार्यक्रम को और अधिक गति मिली है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर एवं विधायक प्रतिनिधि योगेश सिंह कई बूथों पर पहुँचकर अभियान की प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने वहां बीएलओ स्वाति यादव, पूनम वर्मा एवं बीएलए-2 सार्थक झा के साथ कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही शक्ति केंद्र-12 के संयोजक शेखर झा से भी विस्तृत चर्चा की।

जनप्रतिनिधियों और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मियों के समर्पित प्रयासों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है तथा SIR कार्यक्रम तीव्र गति से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!